देश की खबरें | मुंबई हवाईअड्डे पर खड़े इंडिगो के विमान को अन्य विमान की सीढ़ी की टक्कर लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़े इंडिगो के एक विमान को तेज हवाओं के बीच प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्पाइसजेट के विमान की सीढ़ी (स्टेप लैडर) से टक्कर लग गई।

जियो

मुंबई, छह जून छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़े इंडिगो के एक विमान को तेज हवाओं के बीच प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्पाइसजेट के विमान की सीढ़ी (स्टेप लैडर) से टक्कर लग गई।

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि घटना में विमान के पंखों और इंजन के कवर को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़े | बिहार: तेजस्वी यादव ने ADG की चिट्ठी को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पटना में दफ्तर के बाहर लगाया पोस्टर.

आंशिक परिचालनों के कारण, कई विमान देशभर के हवाईअड्डों पर खड़े हैं।

इंडिगो ने कहा कि स्पाइसजेट की सीढ़ी अपनी जगह से अलग हो गयी और खड़े विमान से टकरा गयी। शनिवार सुबह हुई इस घटना की अधिकारी जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: तेजस्वी यादव का तंज, कहा- चिराग पासवान जवानी के आडवाणी हो गए हैं.

एमआईएएल के प्रवक्ता ने कहा, “भारत पर मंडरा रहे अप्रत्याशित चक्रवाती तूफानों ने हवाईअड्डों पर खड़े विमानों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। तेज हवाओं के कारण, इंडिगो के वीटी-आईएचएन को मुंबई में स्पाइसजेट की सीढ़ी से टक्कर लगी जिससे उसके पंखों और इंजन कवर को कुछ नुकसान पहुंचा है।”

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना सुबह मुंबई हवाईअड्डे पर हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।

स्पाइसजेट ने कहा कि उसकी सीढ़ी पुरी तरह सुरक्षित है।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “छह जून को, स्टाइसजेट की सीढ़ी मुंबई हवाईअड्डे के स्टैंड सी87 (जहां हमारा विमान वीटी-एसएलए खड़ा था) पर खड़ी की गई थी। वहीं स्टैंड सी 86 पर इंडिगो का विमान खड़ा था। दोनों विमान उस वक्त सेवा में नहीं थे।”

प्रवक्ता ने कहा, “सुबह करीब साढ़े सात बजे, अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम को लेकर कोई पूर्व चेतावनी या परामर्श नहीं दिया गया था। स्पाइसजेट की सीढ़ी जिसे ठीक से खड़ा किया गया था, पीछे की ओर खिसक गई और दाहिने पंख की तरफ से इंडिगो के विमान से टकरा गयी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\