जरुरी जानकारी | इंडिगो-एयरबस सौदा भारतीय विमानन जगत के लिए उपलब्धिः सिंधिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि घरेलू एयरलाइन इंडिगो की तरफ से विमान विनिर्माता एयरबस को 500 विमानों के लिए दिया गया ऑर्डर नागर विमानन के क्षेत्र में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

नयी दिल्ली, 20 जून नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि घरेलू एयरलाइन इंडिगो की तरफ से विमान विनिर्माता एयरबस को 500 विमानों के लिए दिया गया ऑर्डर नागर विमानन के क्षेत्र में भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

इंडिगो ने सोमवार को इस विमान खरीद समझौते की घोषणा करते हुए कहा था कि यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस उसे ए320 सीरीज के 500 विमानों की आपूर्ति अगले दशक में करेगा। यह एयरबस को किसी भी एयरलाइन से मिला सबसे बड़ा ऑर्डर है।

इस सौदे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक सौदा एयर इंडिया की तरफ से एयरबस और बोइंग को संयुक्त रूप से दिए गए 470 विमानों के ऑर्डर से काफी साम्यता रखता है। दुनिया में किसी भी विमान विनिर्माता को किसी एयरलाइन से दिए गए इस सबसे बड़े ऑर्डर के साथ भारत ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।’’

उन्होंने कहा कि नागर विमानन के क्षेत्र में निवेश का गुणक प्रभाव होता है और इसमें लगाया गया प्रत्येक डॉलर वृद्धि के मामले में तिगुना साबित होता है। इसके अलावा इससे रोजगार भी कई गुना बढ़ जाता है।

सिंधिया ने कहा, ‘‘जहां अगले सात से लेकर 10 वर्षों में विमानों के बेड़े में विस्तार पर हमारी नजरें टिकी हैं, वहीं हम इसके लिए बुनियादी ढांचे का भी विस्तार करना चाहते हैं।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार