एजेंसी न्यूज

भारत द्वारा दिए गए कोविड-19 रोधी टीकों का भंडार खत्म : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा कि भारत द्वारा इस साल की शुरूआत में शांति रक्षकों के लिए दान दिए गए कोविड-19 रोधी टीकों का भंडार खत्म हो गया है.

भारत द्वारा दिए गए कोविड-19 रोधी टीकों का भंडार खत्म : संयुक्त राष्ट्र
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

संयुक्त राष्ट्र, 18 सितंबर : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) के प्रवक्ता ने कहा कि भारत द्वारा इस साल की शुरूआत में शांति रक्षकों के लिए दान दिए गए कोविड-19 रोधी टीकों का भंडार खत्म हो गया है. महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र को चीन से कोविड-19 रोधी टीकों की 3,00,000 खुराक दान में मिली है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह दान बहुत ही महत्वपूर्ण समय में किया गया है क्योंकि इस साल मार्च में भारत सरकार द्वारा दान दिए गए टीकों का भंडार खत्म हो गया है.’’ भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सभी मिशनों में उसके शांति रक्षकों के लिए एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीकों की 2,00,000 खुराक भेंट की थी. भारत, संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशनों में सबसे अधिक सैनिक भेजने वाले देशों में से एक है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवार से पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार

चीन में सिनोफार्म द्वारा निर्मित टीकों को इस साल की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध किया था और इसे संयुक्त राष्ट्र कर्मियों तथा शांति रक्षकों को दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).