देश की खबरें | बांग्लादेश के साथ भारत की साझेदारी पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध का अनुकरणीय उदाहरण: विदेश मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत की साझेदारी क्षेत्र में पड़ोसी के साथ अच्छे संबंधों का अनुकरणीय उदाहरण है और दुनिया में ऐसे कुछ ही देश ही हैं जो इतने नजदीकी आपसी संबंधों को साझे करते हैं।

जयशंकर ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश के लिए रियायती कर्ज की सीमा करीब 10 अरब डॉलर रखी हुई है, जो भारत द्वारा किसी भी देश को दी गई सबसे ज्यादा कर्ज सीमा है।

यह भी पढ़े | गोरखपुर में अपहृत छात्र की हत्या, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा.

उन्होंने कहा, " दुनिया में ऐसे कुछ देश ही हैं जिनके हमारे जैसे नजदीकी आपसी संबंध हैं। हमारी साझेदारी क्षेत्र में आज पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध का अनुकरणीय उदाहरण है। "

भारत ने सोमवार को बांग्लादेश को 10 रेल इंजन सौंपे। इसके बाद जयशंकर का यह बयान आया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: एम्स के डॉक्टरों ने निकाला पेट के अंदर से 20 सेमी चाकू, जानें पूरा मामला.

विदेश मंत्री एस जयशंकर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ी लाइन (ब्रॉड गेज) वाले इंजन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

बांग्लादेश की ओर से रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और विदेश मंत्री अबुल कलाम अब्दुल मोमेन ने डिजिटल माध्यम से समारोह में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)