देश की खबरें | भारत के चिकित्सा पेशेवरों ने कोविड-19 से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : हर्षवर्धन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत के चिकित्सा पेशेवरों, स्वास्थ्यकर्मियों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे दवा की खोज तथा बीमारी के संबंध में मौजूदा दवाओं के इस्तेमाल को लेकर मदद कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत के चिकित्सा पेशेवरों, स्वास्थ्यकर्मियों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे दवा की खोज तथा बीमारी के संबंध में मौजूदा दवाओं के इस्तेमाल को लेकर मदद कर रहे हैं।
हर्षवर्धन ने ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष ग्रेगोरी एंड्रयू हंट से मंगलवार को द्विपक्षीय स्वास्थ्य सहयोग पर चर्चा के दौरान कहा कि बीमारी की शुरुआत से चिकित्सा पेशेवरों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और वायरस के संबंध में जीनोम सीक्वेंस के अध्ययन का काम शुरू किया गया ।
यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.
उन्होंने कहा, ‘‘जनवरी में वायरस की जांच के लिए महज एक प्रयोगशाला थी। अब देश में व्यापक स्तर पर जांच के लिए 1200 से ज्यादा प्रयोगशाला हैं ।’’
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में हर्षवर्धन के हवाले से कहा कि भारत के दवा निर्माताओं की बदौलत भारत 140 देशों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति करने में सक्षम हुआ ।
यह भी पढ़े | कोरोना के मध्यप्रदेश में 93 नए मरीज पाए गए: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मंत्रालय ने कहा कि 10 अप्रैल 2017 को स्वास्थ्य और दवा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दस्तखत हुए सहमति पत्र को लेकर हर्षवर्धन ने हंट से बातचीत की ।
बयान में कहा गया कि दोनों देशों के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य और अन्य साझा हितों वाले क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमत हुए ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)