जरुरी जानकारी | भारत का कॉफी निर्यात वर्ष 2023-24 में 12 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में रोबस्टा कॉफी की अधिक मांग के कारण वर्ष 2023-24 में भारत का कॉफी निर्यात 12.22 प्रतिशत बढ़कर 1.28 अरब डॉलर का रहा। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 24 मई वैश्विक बाजारों में रोबस्टा कॉफी की अधिक मांग के कारण वर्ष 2023-24 में भारत का कॉफी निर्यात 12.22 प्रतिशत बढ़कर 1.28 अरब डॉलर का रहा। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

देश ने वर्ष 2022-23 में 1.14 अरब डॉलर की कॉफी का निर्यात किया था।

भारत एशिया का तीसरा सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक और निर्यातक देश है। देश में अरेबिका और रोबस्टा कॉफी उगाई जाती हैं।

अरेबिका कॉफी बीन्स में रोबस्टा की तुलना में कैफीन की मात्रा कम होती है। अरेबिका का स्वाद मीठा और चिकना होता है, जबकि रोबस्टा आम तौर पर अधिक कड़वा होता है।

मात्रा के संदर्भ में, वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च अवधि के दौरान भारत से कॉफी निर्यात 13.35 प्रतिशत बढ़कर 1,25,631 टन हो गया जबकि 2023 की समान अवधि में देश ने 1,10,830 टन कॉफी का निर्यात किया था।

इटली, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी और तुर्की भारत के लिए प्रमुख कॉफी निर्यात गंतव्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\