विदेश की खबरें | मोदी का आधिकारिक स्वागत देखने के लिए प्रवासी भारतीय व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में एकत्र हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(तस्वीरों के साथ)

वाशिंगटन, 22 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक स्वागत का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के बीच व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में जमा हुए।

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रवासी और भारतीय अमेरिकी समुदाय के करीब 8,000 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा पर हैं।

प्रवासी भारतीयों के उत्साह पर बूंदाबांदी का भी असर नहीं हुआ। यहां पहुंचे लोग अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से आए हैं और उनमें से कई लोगों ने रात भर यात्रा की। प्रवासी भारतीयों ने दोनों देशों के झंडे लहराया और नारे लगाए। लोग 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय' और 'मोदी, मोदी' जैसे नारे लगा रहे थे।

बोस्टन से यहां आए हितेश शाह ने कहा, "यह कितना शानदार दृश्य है! यह किसी त्योहार की तरह है।"

टेक्सास से कुछ लोग विशेष उड़ानों से आए हैं वहीं एक समूह टेनेसी से आया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए कैलिफोर्निया और अन्य राज्यों से भी लोग यहां आए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को यहां पहुंचे और वह इस दौरान राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

दिन की शुरुआत राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल द्वारा साउथ लॉन में आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन करने से होगी। बाइडन और जिल एक आधिकारिक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे और उन्हें 21 बंदूक की सलामी दी जाएगी।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डी. एम्हॉफ भी स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद, दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के नेता व्हाइट हाउस के ‘ओवल ऑफिस’ में द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

मोदी और बाइडन व्हाइट हाउस के ईस्ट में संयुक्त रूप से एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

मोदी और बाइडन का व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में एक साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है और पत्रकार भी उनसे सवाल पूछ सकते हैं।

आम तौर पर प्रत्येक पक्ष दो सवालों का जवाब देता है लेकिन कई बार यह एक सवाल भी हो सकता है। नवंबर 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने एक-एक सवाल का जवाब दिया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए संसद भवन जाएंगे। इसमें कांग्रेस सदस्य और सीनेटरों के साथ ही दर्शक दीर्घा में सैकड़ों भारतीय-अमेरिकियों के शामिल होने की उम्मीद है।

जब मोदी आज अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे तो वह इजराइल के बाहर दो बार ऐसा संबोधन देने वाले दुनिया के तीसरे नेता बन जाएंगे।

दो अन्य नेता विंस्टन चर्चिल ने 1941, 1943 और 1952 में तथा नेल्सन मंडेला ने 1990 और 1994 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था। मोदी ने इससे पहले 2016 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now