खेल की खबरें | इंडियन वुमैंस लीग : स्पोटर्स ओडिशा ने सर्वोडेम स्पोटर्स क्लब को हराया

भुवनेश्वर, 27 अप्रैल प्यारी शाशा की हैट्रिक के दम पर स्पोटर्स ओडिशा ने इंडियन वुमैंस फुटबॉल लीग में सर्वोडेम स्पोटर्स क्लब को 9 . 1 से हरा दिया ।

सत्यवती खाडिया ने दूसरे और 14वें मिनट में गोल दागे । इसके बाद प्यारी ने 28वें मिनट में अपना खाता खोला । जबमनी टुडु ने 37वें मिनट में स्थानीय टीम के लिये चौथा गोल किया ।

ब्रेक के बाद प्यारी ने 58वें मिनट में अपना दूसरा और स्टॉपेज टाइम में तीसरा गोल दागा ।

जसोदा मुंडा ने 59वें और 63वें मिनट में जबकि दीपा नायक ने 61वें मिनट में गोल किये । एसएससी के लिये अर्नेस्टिना टेटेह ने 53वें मिनट में गोल दागा ।

स्पोटर्स ओडिशा के अब सात अंक है और वह चौथे स्थान पर है जबकि एसएससी 12 टीमों में दसवें स्थान पर है ।

इंडियन एरोज ने एक अन्य मैच में ओडिशा पोलिस को 4 . 0 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)