एजेंसी न्यूज

Asian Games 2023: भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में बनाई जगह

दो बार के पूर्व चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार एशियाई खेलों की महिला कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई.

Asian Games 2023: भारतीय महिला कबड्डी टीम नेपाल को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2023: हांगझोउ, छह अक्टूबर दो बार के पूर्व चैंपियन भारत ने शुक्रवार को यहां नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार एशियाई खेलों की महिला कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई. पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता भारत की नेपाल के खिलाफ राह आसान रही। पूजा हाथवाला और पुष्पा राणा ने रेड में अगुआई करते हुए मध्यांतर तक भारत को 29-10 से बढ़त दिलाई. यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में तेरहवें दिन के बाद पदक तालिका का हाल, जानें कौन से स्थान पर भारत

भारत ने मैच में नेपाल को पांच बार ऑल आउट किया. भारतीय महिला टीम ने अब तक चारों मौकों पर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई है.

एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही झारखंड की अक्षिमा ने भी प्रभावीशाली प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक रेड की और साथ ही दो टच प्वाइंट भी हासिल किए. जकार्ता 2018 खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम आज सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).