खेल की खबरें | यूनिफर अंडर 23 टूर्नामेंट में आयरलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी भारतीय महिला हॉकी टीम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम यूनिफर अंडर 23 पांच देशों के टूर्नामेंट में आयरलैंड के खिलाफ रविवार को जीत के साथ आगाज करने उतरेगी ।
डबलिन, 18 जून भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम यूनिफर अंडर 23 पांच देशों के टूर्नामेंट में आयरलैंड के खिलाफ रविवार को जीत के साथ आगाज करने उतरेगी ।
आखिरी बार इस साल अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका में जूनियर विश्व कप खेलने वाली भारतीय टीम का सामना आयरलैंड, नीदरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन से होगा ।
भारत की कप्तान वैष्णवी फाल्के ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हम यहां यूनिफर अंडर 23 पांच देशों का टूर्नामेंट खेल रहे हैं और इसे लेकर काफी रोमांचित हैं ।मौसम अच्छा है और हमने इसके अनुकूल ढलने के लिये कुछ अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ अभ्यास में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा और उम्मीद है कि मैचों में इसे दोहरा सकेंगे ।’’
आयरलैंड के खिलाफ खेलने के बाद भारतीय टीम 20 जून को नीदरलैंड से, 22 जून को यूक्रेन से और 23 जून को अमेरिका से खेलेगी ।
राउंड रॉबिन चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी जबकि तीसरे चौथे स्थान की टीमें कांस्य पदक के लिये खेलेंगी । फाइनल 26 जून को होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

