देश की खबरें | भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की टीम ने कोविड-19 के दौरान हिमालय की एक चोटी फतह की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक पर्वतारोही दल ने हिमाचल प्रदेश में 22000 फुट से अधिक ऊंची चोटी को फतह किया है। कोविड-19 महामारी के दौरान यह ऐसा पहला अभियान है।

आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्वतीय युद्धाभ्यास में प्रशिक्षित सीमा प्रहरी बल की 16 सदस्यीय टीम दो जत्थों में 31 अगस्त और एक सितंबर को लियो पारगिल चोटी पर पहुंची।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश पुलिस बिकरू की आत्मा से छुटकारा पाने के लिए थाने में करा रही हवन, गैंगस्टर विकास दुबे ने की थी 8 पुलिसकर्मियों की हत्या.

लियो पारगिल हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में तिब्बत सीमा के समीप 22,222 फुट ऊंची चोटी है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हिमालय रेंज में लियो पारगल को चढ़ाई के तौर पर सबसे कठिन और तकनीकी चोटियों में एक समझा जाता है। इस अभियान के दौरान पर्वतोरोहियों को कम ऑक्सीजन, भयंकर ठंड और ऊंचाई संबंधी रूग्णता जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ा।’’

यह भी पढ़े | Union Cabinet Approves Mission Karmayogi: मोदी सरकार ने मिशन कर्मयोगी योजना को दी मंजूरी, जम्मू-कश्मीर के लिए राज बिल भी पास.

टीम शिमला में आईटीबीपी सेक्टर मुख्यालय से बनायी गयी थी जिसका नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह ने किया। टीम में हेडकांस्टेबल कुलदीप सिंह भी थे जो दूसरी बार इस चोट पर चढ़े।

दल को 20 अगस्त को रवाना किया गया था और इस अभियान को 'योद्धा' नाम दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)