खेल की खबरें | भारतीय टीम ने पुरूषों की फोर लॉन बॉल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स स्पर्धा का दूसरा पदक जीता जिसमें पुरूषों की फोर टीम ने फाइनल में उत्तरी आयरलैंड से हारकर रजत पदक से संतोष किया।
बर्मिंघम, छह अगस्त भारत ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल्स स्पर्धा का दूसरा पदक जीता जिसमें पुरूषों की फोर टीम ने फाइनल में उत्तरी आयरलैंड से हारकर रजत पदक से संतोष किया।
उत्तरी आयरलैंड ने 18-5 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता।
भारतीय टीम में सुनील बहादुर (लीड), नवनीत सिंह (सेंकेड), चंदन कुमार सिंह (थर्ड) और दिनेश कुमार (स्किप) शामिल थे।
उत्तरी आयरलैंड ने लॉन बॉल्स में अंतिम स्वर्ण पदक 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में जीता था।
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को करीबी मुकाबले में 13-12 से मात देकर कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया था।
महिलाओं की क्वार्टेट (चौकड़ी) ने मंगलवार को भारत को इस स्पर्धा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)