खेल की खबरें | भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी में पृथकवास के साथ अभ्यास कर सकती है: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम के अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी और कैनबरा सीमित ओवरों की श्रृंखला की मेजबानी की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

सिडनी, 21 अक्टूबर भारतीय टीम के अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी और कैनबरा सीमित ओवरों की श्रृंखला की मेजबानी की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

भारतीय टीम को पहले इस दौरे को ब्रिस्बेन से शुरू करना था लेकिन क्वींसलैंड राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी बाहर से आने वालों को 14 दिवसीय पृथकवास अवधि के दौरान अभ्यास की अनुमति नहीं देंगे।

यह भी पढ़े | KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें.

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम सिडनी से इस दौरे को शुरू कर सकती है और इस शहर में उन्हें पृथ्कवास के दौरान अभ्यास का मौका मिल सकता है।

यह पता चला है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) छह सीमित ओवरों के मैचों (तीन एकदिवसीय एवं तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला) में से चार की मेजबानी करेगा। कैनबरा का मनुका ओवल बाकी दो मैचों की मेजबानी कर सकता है।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch KKR vs RCB Live Match: कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य के खेल मंत्री स्टुअर्ट आयरस ने पुष्टि की कि उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से भारत के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी अपने अनिवार्य पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग (अभ्यास) की अनुमति देने का अनुरोध मिला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा स्वदेश लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के पृथकवास को लेकर न्यू साउथ वेल्स सरकार से संपर्क किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य और पुलिस सहित एनएसडब्ल्यू अधिकारियों द्वारा उस प्रस्ताव का आकलन किया जा रहा है। भारतीय दौरे के लिए कार्यक्रम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा निर्धारित किया जाएगा जो पृथकवास प्रस्ताव के हमारे आकलन को प्रभावित नहीं करेगा।’’

सीए और एनएसडब्ल्यू राज्य सरकार अगर किसी सहमति पर पहुंचते हैं तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीसीसीआई के अनुमोदन के लिए एक संशोधित योजना भेजेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\