विदेश की खबरें | अमेरिका में भारतीय छात्र की डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के ट्राइन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय एक भारतीय छात्र की न्यूयॉर्क राज्य के अल्बानी में एक झरने में डूबने से मौत हो गयी। यहां भारत के वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, नौ जुलाई अमेरिका के ट्राइन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय एक भारतीय छात्र की न्यूयॉर्क राज्य के अल्बानी में एक झरने में डूबने से मौत हो गयी। यहां भारत के वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी।

साई सूर्या अविनाश गड्डे की सात जुलाई को यहां से करीब 240 किलोमीटर उत्तर में अल्बानी के बार्बरविले फॉल्स में डूबने से मौत हो गयी।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम ट्राइन विश्वविद्यालय के छात्र साई सूर्या अविनाश की मौत से बहुत दुखी हैं जो न्यूयॉर्क के अल्बानी में बार्बरविले फॉल्स में सात जुलाई को डूब गया।’’

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोमवार देर रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम शोक संतप्त परिवार एवं मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। न्यूयॉर्क में भारतीय छात्र के शव को भारत ले जाने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने समेत हरसंभव सहायता कर रहे हैं।’’

उसने कहा, ‘‘मुश्किल की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।’’

अविनाश के लिंकडिन प्रोफाइल से पता चलता है कि उसने 2023-24 सत्र में इंडियाना राज्य के ट्राइन विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। खबरों में कहा गया है कि अविनाश मूल रूप से भारत के तेलंगाना राज्य का रहने वाला था और वह झरने वाले इलाके में चार जुलाई को सप्ताहांत की छुट्टियां मनाने आया था।

एक स्थानीय समाचार रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया, ‘‘रविवार को पोस्तेंकिल में बार्बरविले फॉल्स में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया गया। रेनसीलेर काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह इस इलाके का नहीं था।’’

अमेरिका में भारतीयों खासतौर से छात्रों की मौत की बढ़ती घटनाओं में यह ताजा मामला है।

पिछले महीने 32 वर्षीय दसारी गोपीकृष्ण की अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक दुकान में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। गोपीकृष्ण एक साल से भी कम समय पहले अमेरिका आया था।

अमेरिका में इस साल छह से अधिक भारतीय छात्रों और अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू