विदेश की खबरें | सिंगापुर में नाबालिग का यौन शोषण करने के जुर्म में भारतीय को सात माह की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के जुर्म में एक भारतीय नागरिक को मंगलवार को सात महीने जेल की सजा सुनवाई गई।

सिंगापुर, 20 अक्टूबर सिंगापुर में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के जुर्म में एक भारतीय नागरिक को मंगलवार को सात महीने जेल की सजा सुनवाई गई।

चेल्लम राजेश कन्नान (26) 15 वर्षीय लड़की से इंस्टाग्राम पर मिला था और उसने यौन उत्पीड़न के दो आरोपों में जुर्म स्वीकार किया है। उसके खिलाफ गलत तरीके से किशोरी को रोकने सहित अन्य दो आरोपों पर भी सजा के लिए विचार किया गया।

यह भी पढ़े | पाक अदालत ने शरीफ के खिलाफ ब्रिटेन के अखबारों में इश्तिहार प्रकाशित करने की अनुमति नहीं दी.

अदालत ने कहा कि कन्नान ने पिछले साल लड़की को इंस्टाग्राम पर फोलो किया और दोनों में ऑनलाइन बातचीत शुरू हुई।

उसने कहा कि कन्नान शादीशुदा है और उसकी दो साल की बेटी है।

यह भी पढ़े | Boris Johnson to Resign Due to Low Salary: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दे सकतें हैं अपन पद से इस्तीफा, कम सैलरी हो सकती है वजह.

वे दोनों पिछले साल अगस्त में पहली बार आमने-सामने मिले और कन्नान ने लड़की को सिगरेट का एक पैकेट दिया।

इसके बाद लड़की ने उससे शराब की बोतल खरीदने को कहा और आठ सितंबर को जब वे मिले तो कन्नान ने उसे शराब की बोतल दी। इसके बाद कन्नान ने लड़की पर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया।

‘टुडे’ अखबार के मुताबिक, कन्नान ने कहा कि उसे बहुत पछतावा है और वह शर्मिंदा है। उसने सिंगापुर में काम करने के दौरान बीते तीन साल में कोई अपराध नहीं किया है।

उसने कहा कि इस वजह से उसकी नौकरी चली गई है और वह अपनी बेटी और पत्नी से भी दूर हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\