देश की खबरें | डकार रैली में भारतीय राइडर संतोष की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, कोमा में रखा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के जाने माने मोटरसाइकल रेसर सीएस संतोष को सऊदी अरब में चल रही डकार रैली के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा और उन्हें दवा देकर कोमा की स्थिति में रखा गया है। उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात दिसंबर भारत के जाने माने मोटरसाइकल रेसर सीएस संतोष को सऊदी अरब में चल रही डकार रैली के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा और उन्हें दवा देकर कोमा की स्थिति में रखा गया है। उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है।

दुनिया की सबसे बड़ी रैलियों में से एक में हीरो मोटोस्पार्ट्स टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले 37 साल के संतोष की बाइक बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई और उन्हें 24 घंटे निरीक्षण में रखा गया है।

हीरो मोटोस्पोर्ट्स ने ट्वीट में कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संतोष को डकार रैली 2021 के चौथे चरण में आज दुर्घटना का सामना करना पड़ा। उन्हें रियाद के अस्पताल में ले जाया गया है। शुरुआती आकलन में उनकी स्थिति स्थिर लग रही है। हमारे साथ मिलकर उनके जल्द उबरने की कामना कीजिए।’’

संतोष के सिर में चोट लगने की आशंका है। खबरों के अनुसार जब डॉक्टरों की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची तो वह होश में थे जिसके बाद उन्हें रियाद ले जाया गया।

यह दुर्घटना उसी चरण में हुई जिसमें पिछले साल टीम के राइडर पाउलो गोंजालवेज की डकार 2020 में हिस्सा लेते हुए दुर्घटना में मौत हो गई थी। गोंजालवेज की मौत के बाद टीम रैली से हट गई थी।

सातवीं बार डकार रैली में हिस्सा ले रहे संतोष को चौथे चरण के लगभग 135 किमी के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा।

संतोष को 2013 में अबुधाबी डेजर्ट चैलेंज में भी दुर्घटना का सामना करना पड़ा था जब उनकी सुजूकी एमएक्स450एक्स में लाग लगने से उनके गले के आसपास का हिस्सा जल गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें