देश की खबरें | एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय दल ने दुबई में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए  छह स्वर्ण सहित अपने पदकों की संख्या 25 कर ली।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल भारतीय दल ने दुबई में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए  छह स्वर्ण सहित अपने पदकों की संख्या 25 कर ली।

  भारत ने 2023 में दक्षिण कोरिया के येचिओन में आयोजित पिछले सत्र में 19 पदक जीते थे।

भारतीय टीम ने इस बार 10 रजत और नौ कांस्य पदक जीते।

पोल वॉल्ट के प्रतिभाशाली खिलाड़ी देव मीना ने शुक्रवार देर रात समाप्त हुई पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारतीय टीम के लिए 19वां पदक (कांस्य) जीता। उन्होंने 5.10 मीटर की ऊंचाई नापी।

उन्नति अयप्पा ने शनिवार को भारत के पदकों की शुरुआत करायी। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 13.65 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

सबिता टोप्पो 14.49 सेकेंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रहीं।

गौरव भास्कर भोसले ने पुरुषों की 3,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उन्होंने 8:31.20 मिनट का समय लिया। विकास कुमार बिंद ने 8:33.00 मिनट के समय के साथ टीम की झोली में कांस्य पदक डाला।

महिलाओं की 5,000 मीटर ट्रैक रेस में भारतीय एथलीटों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहा। एकता डे ने 16:49.70 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि सुनीता देवी ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 16:52.54 मिनट का समय निकाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now