देश की खबरें | भारतीय पैरा निशानेबाजों का विश्व चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पांच पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने विश्व पैरा निशानेबाजी चैंपियनशिप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यूएई के अल ऐन में तीन स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीते।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारत ने विश्व पैरा निशानेबाजी चैंपियनशिप में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यूएई के अल ऐन में तीन स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीते।

इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही। सिडनी विश्व चैंपियनशिप 2019 में तीन कांस्य पदक के बाद यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दक्षिण कोरिया की टीम 20 पदक के साथ शीर्ष पर है।

मेजबान यूएई की टीम दो स्वर्ण सहित चार पदक के साथ आठवें स्थान पर चल रही है।

भारत ने तीनों स्वर्ण टीम चैंपियनशिप में जीते। राहुल ने एकमात्र व्यक्तिगत पदक कांस्य पदक के रूप में पी3 मिश्रित 25 मिश्रित पिस्टल एसएच1 फाइनल्स में जीता।

जाखड़ उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने पी3 टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस टीम में पैरालंपिक पदक विजेता सिंहराज और निहाल सिंह भी शामिल थे।

जाखड़ ने बाद में रूबीना फ्रांसिस और दीपेंद्र सिंह के साथ मिलकर पी5 मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडर्ड एसएच1 में स्वर्ण पदक जीता।

पी1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 में सिंहराज और निहाल ने पैरालंपिक चैंपियन मनीष नरवाल के साथ मिलकर कोरिया और तुर्की की टीम को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सिंहराज हालांकि व्यक्तिगत फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रहे। वह अधिकांश समय आगे चल रहे थे लेकिन फाइनल में जब छह शॉट बाकी थे तब सात अंक का निशाना लगाकर बाहर हो गए।

सिंहराज ने नरवाल और दीपेंद्र के साथ मिलकर पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में रजत पदक जीता।

नई राइफल और नई व्हीलचेयर के साथ निशानेबाजी कर रही पैरालंपिक स्टार अवनी लेखरा आर8 महिला 50 मीटर थ्री पोजीशन एसएच1 और आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच 1 फाइनल में क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\