विदेश की खबरें | डेमोक्रेटिक नेशनल कंवेंशन में भारतीय मूल के छात्र ने किया मेरीलैंड का प्रतिनिधित्व

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जो बाइडेन को डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित करने के लिए आयोजित 2020 डेमोक्रैटिक नेशनल कंवेंशन में मेरीलैंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वालों में बाल्टीमोर सिटी काउंसिल के अध्यक्ष और मेयर पद के उम्मीदवार ब्रांडन स्टॉक के साथ भारतीय मूल का एक छात्र भी शामिल था।

वाशिंगटन, 19 अगस्त जो बाइडेन को डेमोक्रैटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित करने के लिए आयोजित 2020 डेमोक्रैटिक नेशनल कंवेंशन में मेरीलैंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वालों में बाल्टीमोर सिटी काउंसिल के अध्यक्ष और मेयर पद के उम्मीदवार ब्रांडन स्टॉक के साथ भारतीय मूल का एक छात्र भी शामिल था।

स्कॉट ने सरकारी स्कूलों के लिए फंड बढ़ाने और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण अश्वेत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को और धन देने के वादे के लिए मंगलवार को बाइडेन की तारीफ की।

यह भी पढ़े | US-China Trade Talk Canceled: अमेरिका-चीन में फिर छिड़ सकता है ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की व्यापार वार्ता.

सीबीएस बाल्टीमोर की खबर के अनुसार, स्कॉट के साथ उस वक्त बाइडेन का शिष्टमंडल और कॉलेज छात्रा बिआंका शाह भी थी।

शाह ने कहा, ‘‘जब जो बाइडेन मध्यमवर्ग के लिए काम करेंगे तो वह किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे।’’

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: जो बिडेन औपचारिक रूप से बने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार.

राष्ट्रीय टीवी पर प्रसारित रोल कॉल के दौरान शाह ने कहा कि बाइडेन नस्ली भेदभाव को खत्म करने की दिशा में काम करेंगे।

रोल कॉल यह यह हिस्सा गुलामी को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ने वाले समाज सुधारक फ्रेडरिक डगलस की प्रतिमा के सामने रिकॉर्ड किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\