जरुरी जानकारी | भारतीय मूल के सांसदों को उम्मीद, बिडेन प्रशासन ग्रीन कार्ड पर देशों की सीमा खत्म करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों ने उम्मीद जताई है कि बिडेन प्रशासन ग्रीन कार्ड के लिए देशों की सीमा खत्म करेगा।

वाशिंगटन, 11 अक्टूबर अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों ने उम्मीद जताई है कि बिडेन प्रशासन ग्रीन कार्ड के लिए देशों की सीमा खत्म करेगा।

गौरतलब है कि एच-1बी वीजा पर अमेरिकी जाने वाले भारतीय पेशेवरों को कानूनी स्थाई निवास हासिल करने में दशकों लग जाते हैं।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

ग्रीन कार्ड, जिसे आधिकारिक रूप से स्थाई निवास कार्ड कहा जाता है, अमेरिका में प्रवासियों को जारी किया गया एक दस्तावेज है, जिससे उन्हें वहां स्थाई रूप से निवास करने का विशेषाधिकार मिलता है।

इससे एक गैर-अमेरिकी नागरिक को अमेरिका में स्थायी रूप से रहने और काम करने की अनुमति मिलती है।

यह भी पढ़े | RTGS Facility: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- दिसंबर से चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी फंड ट्रांसफर की आरटीजीएस प्रणाली.

भारतीय आईटी पेशेवर आमतौर पर एच-1बी कार्य वीजा पर अमेरिका जाते हैं और मौजूदा आव्रजन प्रणाली से सबसे अधिक परेशानी उन्हें ही है क्योंकि ग्रीन कार्ड या स्थायी कानूनी निवास के आवंटन पर प्रति देश के लिए सात प्रतिशत कोटा है।

अत्यधिक कुशल प्रवासियों के लिए निष्पक्ष आव्रजन कानून के सह-प्रायोजक और डेमोक्रेटिक सांसद इलिनोइस राजा कृष्णमूर्ति ने शनिवार को कहा कि रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए देशों की सीमा खत्म करने से भारतीय आईटी पेशेवरों का लंबा इंतजार खत्म होगा, जिन्हें यहां आईटी उद्योग में प्रतिभा की कमी को पूरा करने के लिए लाया जाता है।

कृष्णमूर्ति ने एक आभासी चर्चा के दौरान कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि जो बिडेन प्रशासन के तहत, हम सीनेट के माध्यम से इस कानून को पारित करने में सक्षम होने जा रहे हैं।’’

चर्चा का संचालन भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिच वर्मा ने किया। इस चर्चा में भारतीय मूल के सांसद एमी बेरा, प्रमिला जयपाल और रो खन्ना भी मौजूद थे। उन्होंने भी भारतीय पेशेवरों के लिए ग्रीन कार्ड का कोटा बढ़ाने की वकालत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज