एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | महिला को ट्रेन के आगे धक्का देने के मामले में भारतीय मूल का बेघर व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक बेघर व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रवेश करते ही एक महिला को कथित तौर पर ट्रेन के आगे धकेल दिया।

विदेश की खबरें | महिला को ट्रेन के आगे धक्का देने के मामले में भारतीय मूल का बेघर व्यक्ति गिरफ्तार

न्यूयॉर्क, 22 नवंबर भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक बेघर व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रवेश करते ही एक महिला को कथित तौर पर ट्रेन के आगे धकेल दिया।

मेनहट्टन के अभियोजकों द्वारा दर्ज आपराधिक शिकायत के अनुसार आदित्य वेमुलापट्टी के खिलाफ हत्या के प्रयास के संदेह में मामला दर्ज किया गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Chhath Puja in US: न्यू जर्सी में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने पूरे विधि-विधान से की छठ मैया की पूजा, देखें वीडियो.

एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यायाधीश ने वेमुलापट्टी को चार दिसंबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

स्टेशन से प्राप्त वीडियो फुटेज के अनुसार यूनियन स्क्वेयर पर एक सबवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन ने स्टेशन में प्रवेश किया, तुरंत ही वेमुलापट्टी ने लिलियाना लानोस को धक्का दे दिया। घटना में महिला मामूली रूप से घायल हुई है।

यह भी पढ़े | न्यूयॉर्क: भारतीय-अमेरिकी पर महिला को रेलवे ट्रैक पर धकेलने और हमला करने का लगा आरोप.

वह दो पटरियों के बीच में गिर गई थी जिसकी वजह से ट्रेन के नीचे आने से बच गई।

पुलिस का कहना है कि वेमुलापट्टी मानसिक रूप से अस्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).