खेल की खबरें | भारतीय पुरुष टीम ने लॉन बॉल ‘फोर’ के फाइनल में पहुंच कर पदक पक्का किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूषों की चौकड़ी ने लॉन बॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त देकर शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक पक्का किया।

बर्मिंघम, पांच अगस्त भारतीय पुरूषों की चौकड़ी ने लॉन बॉल स्पर्धा के सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त देकर शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक पक्का किया।

भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17 - 10 से हराकर इस स्पर्धा का पहला पदक जीता था।

अब देश को पदक दिलाने की बारी पुरूष टीम की थी और सुनील बहादुर (लीड), नवनीत सिंह (सेकंड), चंदन कुमार सिंह (थर्ड) तथा दिनेश कुमार (स्किप) की चौकड़ी ने सेमीफाइनल के बेहद करीबी मुकाबले में इंग्लैंड को 13-12 से हराकर कम से कम रजत पदक पक्का किया।

इससे पहले लवली चौबे और नयनमोनी सेकिया की भारतीय महिला जोड़ी (पेयर्स) शुक्रवार को यहां क्वार्टरफाइनल में हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गयी।

भारतीय जोड़ी को इंग्लैंड की सोफी टोलचार्ड और एमी फरोहा ने 18-14 से पराजित किया।

चौबे और सेकिया ने दो मौकों पर बढ़त बनायी हुई थी। पहले चार दौर के बाद 5-2 से और फिर नौ दौर के बाद 8-6 से, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड की जोड़ी को वापसी का मौका दे दिया।

दसवें दौर के बाद इंग्लैंड ने बढ़त बनायी और इसे बढ़ाना जारी रखा और अंत में विजेता बनीं।

इंग्लैंड का सामना सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से होगा जबकि आस्ट्रेलिया की भिड़ंत अंतिम चार में मलेशिया से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\