खेल की खबरें | भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में ग्रेट ब्रिटेन से हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के अपने दूसरे मैच में मेजबान ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

लंदन, दो जून प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के कारण भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रविवार को यहां एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के अपने दूसरे मैच में मेजबान ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

एक दिन पहले हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-0 से हराया था लेकिन रविवार को मेहमान टीम मैच में अधिकतर समय पिछड़ती रही।

ग्रेट ब्रिटेन के लिए बंडुराक निकोलस ने दो (दूसरे और 11वें मिनट में) मैदानी गोल दागे। मेजबान टीम के लिए कैलनन विल (47वें मिनट) ने भी एक गोल किया।

भारत के लिए एकमात्र गोल अभिषेक ने 35वें मिनट में मैदानी गोल के रूप में किया।

भारत को आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इनमें से किसी को गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

ग्रेट ब्रिटेन को भी पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले और मेजबान टीम भी इनमें से किसी पर गोल नहीं कर सकी।

भारत एफआईएच तालिका में ग्रेट ब्रिटेन से एक स्थान आगे तीसरे स्थान पर है।

भारत यहां अपने अगले मैच में आठ जून को जर्मनी से भिड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\