खेल की खबरें | भारतीय पुरूष, मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीमें विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करने से चुकीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरूष और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीमें तोक्यो विश्व चैम्पियनशिप के लिये सीधे क्वालीफाई करने से चूक गईं और यहां शनिवार को विश्व एथलेटिक्स रिले के पहले दिन पांचवें स्थान पर रहीं।

ग्वांगजू (चीन), 10 मई भारतीय पुरूष और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीमें तोक्यो विश्व चैम्पियनशिप के लिये सीधे क्वालीफाई करने से चूक गईं और यहां शनिवार को विश्व एथलेटिक्स रिले के पहले दिन पांचवें स्थान पर रहीं।

दोनों टीमों को 13 से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में जगह बनाने का एक और मौका रविवार को मिलेगा ।

भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित टीम (जय कुमार, स्नेहा कोल्लेरी, धरमवीर चौधरी और रूपल चौधरी) ने मिनट 16 . 85 सेकंड का समय निकालकर सात टीमों की तीसरी हीट में पांचवें स्थान पर रहे ।

हर हीट से शीर्ष दो टीमें और बाकी में से सबसे तेज समय निकालने वाली दो टीमें विश्व चैम्पियनशिप और विश्व एथलेटिक्स रिले फाइनल के लिये क्वालीफाई करने में कामयाब रहीं ।

भारत को तोक्यो विश्व चैम्पियनशिप में जगह बनाने का एक और मौका रविवार को मिलेगा । भारतीय चौकड़ी चौथी हीट में बोत्स्वाना, इटली, जर्मनी, युगांडा और कनाडा का सामना करेगी । रविवार को दोनों हीट की शीर्ष तीन टीमें विश्व चैम्पियनशिप में पहुंचेंगी ।

भारत ने पुरूषों की चार गुणा 400 मीटर में नयी टीम उतारी है जिसमें 2023 विश्व चैम्पियनशिप और 2024 ओलंपिक खेलने वाले एथलीट नहीं हैं ।

जय कुमार, संतोष कुमार, तमिलारासन , टी साजी मनु, टी के विशाल और मोहित कुमार छह टीमों में पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने दो मिनट 59 . 05 सेकंड का समय निकाला ।

इन्हें भी रविवार को एक और मौका मिलेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स