विदेश की खबरें | दुबई में भारतीय व्यक्ति पर जॉगिंग कर ही महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

दुबई, सात सितंबर दुबई में अपने घर के नजदीक स्थित पार्क में व्यायाम कर रही एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप एक 40 वर्षीय भारतीय पर लगा है।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक दुबई की अदालत में रविवार को मामले की हुई पहली सुनवाई में पुलिस ने बताया कि घटना जून महीने में ‘बर दुबई’ इलाके में घटी।

यह भी पढ़े | Earthquake Hits Indonesia and Japan: इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता और जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं.

गल्फ न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि व्यक्ति ने महिला को उस समय गलत इरादे से छुआ जब वह अपने घर के नजदीक व्यायाम कर रही थी।

अखबार के मुताबिक महिला ने दुबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद इलाके में गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पीड़िता से मुलाकात की जो रो रही थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के बावजूद अगस्त में चीन का निर्यात 9.5 प्रतिशत बढ़कर 235 अरब डॉलर पर, आयात में गिरावट.

इसके बाद दुबई पुलिस ने इलाके की तलाशी ली और पीड़ता के पहचाने जाने पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अदालत को बताया, ‘‘आरोपी ने महिला को छूने की बात स्वीकार की और लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन हमने पाया कि उसने शराब पी रखी थी।’’

दुबई के लोक अभियोजक ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न करने और गैर कानूनी तरीके से शराब पीने का अभियोग लगाया है।

इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी और तब तक आरोपी पुलिस हिरासत में ही रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)