देश की खबरें | भारत निर्मित ईवीएम से हमारे देश की चुनाव प्रक्रिया में दक्षता आई है: भूटान निर्वाचन प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भूटान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त दाशो सोनम टोपगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत द्वारा उपलब्ध कराई गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से उनके देश की चुनाव प्रक्रिया में दक्षता आई है।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी भूटान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त दाशो सोनम टोपगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत द्वारा उपलब्ध कराई गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से उनके देश की चुनाव प्रक्रिया में दक्षता आई है।

उन्होंने यहां निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित चुनाव प्रबंधन निकायों के एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम ने भूटान में लोगों का विश्वास जीता है।

टोपगे ने ईवीएम उपलब्ध कराने के लिए भारत को धन्यवाद देते हुए उनके देश में चुनावों के दौरान मशीनों के उपयोग से चुनाव प्रक्रिया में आई दक्षता की सराहना की।

टोपगे ने डिजिटल आईडी पर कहा कि भूटान के पास बायोमेट्रिक एकीकृत राष्ट्रीय आईडी है, जिसका उपयोग मतदाता प्रमाणीकरण के लिए किया जाता है।

उन्होंने सम्मेलन में कहा कि भूटान भविष्य के चुनावों में ऑनलाइन मतदान की संभावना तलाश रहा है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भूटान के अलावा नेपाल और नामीबिया में भी सीमित संख्या में भारतीय ईवीएम का उपयोग किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार