खेल की खबरें | भारतीय कबड्डी टीम का सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगा सामना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए में चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा ।
हांगझोउ, पांच अक्टूबर सात बार की चैंपियन भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने गुरुवार को यहां ग्रुप ए में चीनी ताइपे को 50-27 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा ।
इस जीत से भारत ने पदक भी पक्का कर लिया ।कबड्डी में 2010 ग्वांगझू एशियाई खेलों से सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक दिया जाता है। भारत ने जकार्ता में 2018 में हुए खेलों में कांस्य पदक जीता था ।
आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने जापान को 56 . 28 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान भी हासिल किया । भारत अब पाकिस्तान से खेलेगा जो ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा ।
भारत ने चार बार विरोधी टीम को ‘ऑल आउट’ किया जबकि उसके रेडर ने चार बोनस अंक जुटाए।
पहले हाफ के बाद भारतीय टीम ने 28-12 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में चीनी ताइपे के 15 अंक के मुकाबले 22 अंक जुटाकर जीत सुनिश्चित की।
चीनी ताइपे की टीम ने दूसरे हाफ में एक बार भारतीय टीम को ऑल आउट भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

