"गल्फ न्यूज़" की खबर के मुताबिक, जून में दुबई पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। घटना वाले दिन सुबह करीब 10 बजे गश्त कर रहे दो पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें पीड़िता रोते हुए मिली।
अखबार ने गश्त कर रहे एक अधिकारी के हवाले से कहा कि पीड़िता सहमी हुई थी और उसने हमें बताया कि वह कसरत कर रही थी तो प्रतिवादी उसके पास आए और उससे कहा कि वह खूबसूरत है और उसे अनुचित तरीके छुआ।
यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान स्थित राज कपूर, दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदेगी प्रांतीय सरकार.
अधिकारियों ने उस स्थान को खंगाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान पीड़िता ने की।
पुलिस कर्मी के मुताबिक, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और माफी भी मांगी लेकिन वह शराब के नशे में था।
यह भी पढ़े | Pakistan का FATF की ब्लैकलिस्ट में आना तय, इमरान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें.
व्यक्ति पर शराब पीने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
दुबई की एक अदालत ने आरोपी को सजा पूरी होने के बाद निर्वासित करने का आदेश दिया है। अदालत के फैसले के खिलाफ 15 दिन में अपील की जा सकती है।
खबर में आरोपी का नाम व अन्य ब्यौरा नहीं दिया गया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY