खेल की खबरें | रॉयल ट्रून में इतिहास रखने उतरेंगी भारतीय गोल्फर तिकड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर, अदिति अशोक और त्वेसा मलिक की तिकड़ी गुरुवार से यहां रॉयल ट्रून में शुरू हो रहे 45 लाख डॉलर इनामी एआईजी महिला ओपन में उतकर इतिहास रचेंगी।

रॉयल ट्रून, 19 अगस्त भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर, अदिति अशोक और त्वेसा मलिक की तिकड़ी गुरुवार से यहां रॉयल ट्रून में शुरू हो रहे 45 लाख डॉलर इनामी एआईजी महिला ओपन में उतकर इतिहास रचेंगी।

यह पहली बार है जब भारत की तीन महिला खिलाड़ी किसी मेजर टूर्नामेंट में एक साथ खेल रही हैं।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: एमएस धोनी और सुरेश रैना आईपीएल के मद्देनजर चेन्नई में प्रैक्टिस करने मैदान में उतरे, देखें तस्वीर.

मेजर टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही त्वेसा कैमिला लेनार्थ और जेनिफर चांग के साथ शुरुआत करेंगी जबकि 2018 में महिला ओपन में संयुक्त 22वें स्थान के साथ मेजबान टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली अदिति को स्टेफनी मीडो और आस्टिन अर्नस्ट के साथ रखा गया है।

दीक्षा अपने अभियान की शुरुआत एली मैकडोनाल्ड और गैबी लोपेज के साथ करेंगी।

यह भी पढ़े | MS Dhoni 2011 World Cup Winning Six: महेंद्र सिंह धोनी के नाम होगी वानखेड़े स्टेडियम की वो सीट, MCA ने रखा प्रस्ताव.

कोरोना वायरस महामारी के कारण कोर्स पर दर्शकों को आने की इजाजत नहीं होगी।

दीक्षा ने कहा, ‘‘शीर्ष स्तर पर खेलना बड़े ही सम्मान की बात है, हमने इसी का सपना देखा है। इस यात्रा के दौरान कई लोगों ने योगदान दिया है।’’

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 144 खिलाड़ियों में से 20 मेजर टूर्नामेंट जीत चुकी हैं जिससे प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है। पूर्व चैंपियनों में लॉरा डेवीस, अनिका सोरेनस्टोम, कैटरीन मैथ्यू, जॉर्जिया हॉल और हिनाको शिबुनो शामिल हैं जो टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान