देश की खबरें | अधिक मौके मिलने से भारतीय फुटबालरों में आ सकता है निखार : काहिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया और जमशेदपुर एफसी के पूर्व स्ट्राइकर टिम काहिल का मानना है कि शीर्ष स्तर पर अधिक मौके मिलने पर भारतीय फुटबाल की युवा प्रतिभा निखर सकती है।

नयी दिल्ली, 28 जून आस्ट्रेलिया और जमशेदपुर एफसी के पूर्व स्ट्राइकर टिम काहिल का मानना है कि शीर्ष स्तर पर अधिक मौके मिलने पर भारतीय फुटबाल की युवा प्रतिभा निखर सकती है।

काहिल ने अपने शानदार करियर का अंत 2018-19 सत्र में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में जमशेदपुर एफसी की तरफ से खेलते हुए किया। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव से उन्हें लगा है कि भारत के पास महाद्वीपीय और विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रतिभा है।

यह भी पढ़े | CM नीतीश कुमार से महानंदा नदी के बढ़ते जल स्तर के बारे में हुई बातचीत: गृह मंत्री अमित शाह: 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) वेबसाइट के अनुसार काहिल ने कहा, ‘‘भारतीय प्रतिभाओं को अधिक मैच खेलने की जरूरत है। उन्हें हमेशा खेलने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अधिक मौके दो और जब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे तो आप पाओगे कि वे दबाव झेल सकते हैं। ’’

इस 40 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत फुटबाल में नयी ऊंचाईयों पर पहुंचने के लिये सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़े | गुरुग्राम के 8 कन्टेनमेंट जोन में 2 सप्ताह के लिए लॉकडाउन, उल्लंघन को रोकने के लिए पुलिस तैनात.

उन्होंने कहा, ‘‘आईएसएल और लीग बुनियादी ढांचे के साथ खेली जा रही हैं और यह शानदार है। खेल को किसी भी अन्य चीज की सबसे अधिक जरूरत है वह एकता है। ’’

काहिल ने कहा, ‘‘अपने लक्ष्य हासिल करने के लिये सभी एक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं जैसे एएफसी एशियाई कप का खिताब, विश्व कप में पहुंचना, महिला फुटबाल की मदद करना और उसकी खुद की लीग की शुरू करना। ’’

काहिल चोटिल होने के कारण जमशेदपुर एफसी की तरफ से 11 मैच ही खेल पाये थे लेकिन आस्ट्रेलियाई दिग्गज की इस टीम से कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुभव शानदार रहा। मैंने वहां पूरा लुत्फ उठाया और मैं अपने साथियों तथा टीम मालिक टाटा ग्रुप का भी काफी करीबी था। क्लब की सबसे अच्छी बात यह थी कि हम जो कुछ करते थे वह अपने प्रशंसकों के लिये करते थे और जमशेदपुर एफसी जो कुछ करता था वह खिलाड़ियों के लिये करता था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\