अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए परामर्श जारी किया

अफगानिस्तान के कई हिस्सों में हिंसा में बढ़ोतरी के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक परामर्श जारी करके देश में रह रहे और वहां काम कर रहे सभी भारतीयों को गैर जरूरी यात्राओं से बचने को कहा है.

अफगानिस्तान के सुरक्षाबल( Photo Credits : PTI)

नयी दिल्ली, 30 जून : अफगानिस्तान (Afghanistan) के कई हिस्सों में हिंसा में बढ़ोतरी के मद्देनजर भारतीय दूतावास ( Indian Embassy) ने मंगलवार को एक परामर्श जारी करके देश में रह रहे और वहां काम कर रहे सभी भारतीयों को गैर जरूरी यात्राओं से बचने को कहा है. परामर्श में दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान में कई प्रांतों में सुरक्षा की स्थिति “खतरनाक” बनी हुई है और आतंकवादी गुटों ने हिंसक गतिविधियां बढ़ा दी हैं तथा आम नागरिकों को निशाना बनाकर हमले की घटनाएं हो रही हैं. दूतावास की ओर से कहा गया कि भारतीय नागरिकों को अगवा किये जाने का खतरा है.

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार अफगानिस्तान में वर्तमान में 3000 से अधिक भारतीय रह रहे हैं. दूतावास ने कहा,‘‘अफगानिस्तान में कई प्रांतों में सुरक्षा की स्थिति खतरनाक बनी हुई है. आतंकवादी संगठन अफगानिस्तान से संचालित हो रहे हैं और उन्होंने अफगानिस्तान के कई हिस्सों में तथा अफगान रक्षा एवं सुरक्षा बलों और अफगान सरकार के प्रतिष्ठानों यहां तक कि आम नागरिकों को निशाना बनाकर हमले किये हैं.’’ 13 बिंदुओं के परामर्श में दूतावास ने कहा, ‘‘भारतीय नागरिक भी अपवाद नहीं हैं और उन्हें अगवा किये जाने का गंभीर खतरा मंडरा रहा है.’’ यह भी पढ़ें : Jharkhand: कुख्यात नक्सली गणेश बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार

अमेरिका ने 11 सितंबर तक अपनी सेना बुलाने की घोषणा की है जिसके कारण अफगानिस्तान में पिछले कुछ सप्ताह में लगातार कई हमले हुए हैं. दूतावास ने अफगानिस्तान में संचालित भारतीय कंपनियों को भी परियोजना स्थल पर नियुक्त अपने भारतीय कर्मचारियों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है. दूतावास ने कहा कि भारतीयों को मुख्य शहरों के बाहर यात्रा से बचना चाहिए और किसी भी आवश्यक काम से बाहर जाएं तो उसे जितना संभव हो उतना गोपनीय रखें.

सुरभि अमित

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\