जरुरी जानकारी | कोविड-19 की चोट से ‘तेजी से उबर रही है भारतीय अर्थव्यवस्था : लोकसभा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भारत ने समाज के सभी तबकों के सहयोग से कोविड-19 संकट की चुनौतियों को अवसर में बदल दिया है। नतीजतन महामारी की चोट से देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ उबर रही है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 19 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि भारत ने समाज के सभी तबकों के सहयोग से कोविड-19 संकट की चुनौतियों को अवसर में बदल दिया है। नतीजतन महामारी की चोट से देश की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ उबर रही है।

बिरला ने यहां कम्पनी सचिवों के 48वें राष्ट्रीय अधिवेशन में वीडियो कॉन्फ्रेंस से शिरकत करते हुए कहा, "भारत में हमने सामूहिक सहयोग से कोरोना महामारी की चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार किया है। इसलिए हमारी अर्थव्यवस्था वी-आकार में बढ़ रही है।"

गौरतलब है कि वी-आकार की वृद्धि से तात्पर्य किसी अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के बाद तेजी से सुधार से होता है।

बिरला ने कहा कि देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए रोजगार के अवसरों में इजाफा करना चाहता है।

उन्होंने देश में शासन-प्रशासन के सभी क्षेत्रों में विकेंद्रीकरण को सबसे बड़ी आवश्यकता बताया और कहा, "शासन-प्रशासन के विकेंद्रीकरण के पीछे हमारा मकसद यह है कि इस अवधारणा को अमली जामा पहनाने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र मजबूत होगा।"

बिरला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करते हुए समाज को नई दिशा देने के लिए ग्राम पंचायतों का सशक्तिकरण जरूरी है क्योंकि ये निकाय लोकंतत्र की सबसे छोटी इकाइयां हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कम्पनी सचिवों से आह्वान किया कि वे कॉरपोरेट जगत में सुशासन और आर्थिक शुचिता के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रवृत्तियों को अपनाएं। उन्होंने कहा, "कम्पनी सचिव बनने की राह पर आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों के मन में यह भाव रहना चाहिए कि वे अपने पेशेवर जीवन में सत्य की राह पर चलते हुए कंपनी संचालन को मजबूत बनाएंगे।"

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार