दुबई, सात जून संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस के कारण 61 वर्षीय एक भारतीय डॉक्टर की मौत हो गई। वह एक अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे थे। उनके अस्पताल ने रविवार को यह जानकारी दी।
‘गल्फ न्यूज’ ने अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया कि शनिवार को अल आइन अस्पताल में महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले डॉ सुधीर रामभाऊ वाशिमकर की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | इंग्लैंड में लोगों के लिए 15 जून से खुलेंगे पूजा स्थल, नए दिशानिर्देश किए गए जारी.
वह वीपीएस हेल्थकेयर नेटवर्क के तहत अल आइन के बुर्जील रॉयल अस्पताल में कार्यरत थे।
अस्पताल ने कहा, ‘‘डा.वाशिमकर बुर्जील रॉयल अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे थे। वह नौ मई को कोविड-19 से संक्रमित पाये गये थे। इसके दो दिन बाद 11 मई को उन्हें अल आइन अस्पताल लाया गया।’’
यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने 2020 के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई देखी: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान.
बयान में कहा गया है कि अल आइन अस्पताल में उनका कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा था और छह जून (शनिवार) को उनका निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार रविवार की सुबह किया गया।
यूएई में अब तक कोरोना वायरस से 276 लोगों मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY