देश की खबरें | भारतीय लोकतंत्र सांस्कृतिक लोकाचार का आधार है: बिरला

नयी दिल्ली, 12 मार्च लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि भारत में लोकतंत्र केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक लोकाचार का आधार है।

उन्होंने मेडागास्कर के संसदीय शिष्टमंडल के साथ मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की।

उनसे मुलाकात के अलाव इस संसदीय शिष्टमंडल ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही भी देखी।

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेडागास्कर हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक विश्वसनीय मित्र और महत्वपूर्ण साझेदार है।

बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और मेडागास्कर के बीच संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहा है और दोनों देशों के बीच व्यापार और संस्कृति का सदियों पुराना इतिहास है।

उन्होंने भारतीय लोकतंत्र का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘भारत में लोकतंत्र केवल शासन प्रणाली नहीं, बल्कि हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक लोकाचार का आधार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)