विदेश की खबरें | भारतीय पर्वतारोही ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल में 8000 मीटर से ऊंची दो चोटियों को फतह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक 27 वर्षीय भारतीय महिला पर्वतारोही ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल की 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दो पर्वत चोटियों को फतह करने का बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड बनाया।

काठमांडू, 12 मई एक 27 वर्षीय भारतीय महिला पर्वतारोही ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल की 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दो पर्वत चोटियों को फतह करने का बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड बनाया।

पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बलजीत कौर ने आज सुबह 4:20 (स्थानीय समयानुसार) माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर विजय प्राप्त की।

शेरपा ने कहा, ‘‘पहाड़ की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद वह कैंप संख्या-तीन में पहुंची और अब बेस कैंप की ओर उतर रही है।’’

इससे पहले, उसने 28 अप्रैल को अन्नपूर्णा-1 (8,091 मीटर) को फतह किया था। शेरपा के अनुसार, इस सीजन में उसने 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दूसरी चोटी फतह की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट और ल्होत्से (8,516 मीटर) पर जल्द ही चढ़ाई करने की तैयारी कर रही हैं।’’

पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते 8,000 मीटर से ऊपर की पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\