देश की खबरें | कोरोना संकट के कारण इस साल हज के लिए नहीं जाएंगे भारतीय नागरिक: नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब सरकार के आग्रह पर इस साल भारत से किसी को भी हज के लिए नहीं भेजने का फैसला किया गया है।

नयी दिल्ली, 23 जून केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब सरकार के आग्रह पर इस साल भारत से किसी को भी हज के लिए नहीं भेजने का फैसला किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि हज-2020 के लिए आवेदन करने वाले दो लाख से अधिक लोगों को उनके पूरे पैसे वापस भेजे जाएंगे। साथ ही कहा कि ‘मेहरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज पर जाने के लिए आवेदन करने वाली करीब 2300 महिलाओं को अगले साल नए सिरे से आवेदन नहीं करने होंगे और वो हज के लिए जा सकेंगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा मामला: प्रेग्नेंट सफूरा जरगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मानवीय आधार पर मिली जमानत.

नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कल रात सऊदी अरब सरकार के हज मंत्री का फोन आया था। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा है कि हज-2020 के लिए इस बार भारत से हज यात्रियों को नहीं भेजा जाए।''

उन्होंने कहा कि हमने सऊदी अरब के फैसले का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि इस बार भारतीय हज यात्रियों को नहीं भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े | India China Border Tension: शिवसेना ने कहा- चीन को जवाब देने के लिए भारत को ‘आत्मनिर्भर’ होने की जरूरत.

मंत्री के मुताबिक, आजाद भारत में यह पहली बार होगा कि भारत से लोग हज पर नहीं जाएंगे।

नकवी ने कहा कि अब तक हज-2020 के लिए 2 लाख 13 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदकों द्वारा जमा कराया गया पूरा पैसा बिना किसी कटौती के तत्काल वापस किये जाने की प्रक्रिया आज से ही शुरू कर दी गई है। यह पैसा डीबीटी के जरिये आवेदकों के खाते में भेजा जायेगा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि करीब 2300 मुस्लिम महिलाओं ने बिना मेहरम(पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, इन महिलाओं को हज- 2021 में इसी आवेदन के आधार पर हज यात्रा पर भेजा जायेगा साथ ही अगले वर्ष भी जो महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा हेतु नया आवेदन करेंगी उन सभी को भी हज यात्रा पर भेजा  जायेगा।

उनके अनुसार, बिना मेहरम के हज पर जाने का आवेदन करने वाली महिलाओं को छोड़कर अन्य सभी आवेदकों को अगले साल हज के लिए नए सिरे से आवेदन करने होंगे।

 नकवी ने कहा कि 2019 में 2 लाख भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर गए थे, जिनमे 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल थी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नरेंद्र मोदी सरकार के अंतरगर्त 2018 में शुरू की गई बिना मेहरम महिलाओं को हज पर जाने की प्रक्रिया के तहत अब तक बिना मेहरम के हज पर जाने वाली महिलाओं की संख्या 3,040 हो चुकी है।

गौरतलब है कि सऊदी अरब हज एवं उमरा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि वैश्विक कोरोना महामारी के चलते धार्मिक स्थलों पर भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि विभिन्न देशों के जो लोग इस समय सऊदी अरब में रह रहे हैं उन्हीं के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हज की जाएगी।

भारतीय हज कमेटी ने कुछ दिनों पहले ही एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा था कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं।

हज-2020 जुलाई के आखिर और अगस्त महीने की शुरुआत के बीच की अवधि में प्रस्तावित है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू