विदेश की खबरें | गैरकानूनी तरीके से सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचने वाले भारतीय नागरिक को बीएसएफ को सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गैरकानूनी तरीके से 2016 में सीमा पार कर पाकिस्तान जाने वाले एक भारतीय नागरिक को चार साल कैद की सजा काटने के बाद बुधवार को वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सौंप दिया गया।

लाहौर, 18 नवंबर गैरकानूनी तरीके से 2016 में सीमा पार कर पाकिस्तान जाने वाले एक भारतीय नागरिक को चार साल कैद की सजा काटने के बाद बुधवार को वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सौंप दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक कुंदन लाल का बेटा पनवासी लाल अगस्त 2016 में समझौता एक्सप्रेस से बिना उचित यात्रा दस्तावेजों के लाहौर रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: कोरोना वायरस संक्रमण के लिए चीन का CoronaVac टीका सुरक्षित प्रतीत हो रहा- स्टडी.

शुरुआत में उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम मोहम्मद असलम है और वह पाकिस्तानी है। उसके पास से 500 रुपये भी मिले।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि उसका असली नाम पनवासी लाल है और वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं था।

यह भी पढ़े | ट्विटर ने मशहूर हैकर जाटको को अपना सिक्योरिटी प्रमुख बनाया.

इस मामले को भारतीय अधिकारियों के समक्ष उठाया गया कि वह बिना यात्रा दस्तावेजों के लाहौर रेलवे स्टेशन कैसे पहुंच गया।

बाद में उसे अवैध ढंग से सीमा पार करने के आरोप में चार साल तक लाहौर के केंद्रीय जेल में रखा गया था।

बुधवार को पंजाब रेंजर्स ने वाघा सीमा पर बीएसएफ को पनवासी को सौंप दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now