ट्विटर ने मशहूर हैकर जाटको को अपना सिक्योरिटी प्रमुख बनाया
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने मशहूर हैकर पीटर मज जाटको को अपना नया सिक्योरिटी प्रमुख नियुक्त किया है। ट्विटर से जुड़ने से पहले जाटको डिजिटल पेमेंट्स स्टार्टअप स्ट्राइप के लिए इसी पद पर काम कर रहे थे।
सैन फ्रांसिस्को, 17 नवंबर : माइक्रो(Micro) ब्लॉगिंग(Blogging) साइट(Site) ट्विटर(Twitter) ने मशहूर हैकर(Hacker) पीटर(Peter) मज(maj) जाटको(JATCO) को अपना नया सिक्योरिटी(Security) प्रमुख नियुक्त किया है. ट्विटर से जुड़ने से पहले जाटको डिजिटल पेमेंट्स स्टार्टअप स्ट्राइप के लिए इसी पद पर काम कर रहे थे.
यह भी पढ़ें :
जाटको ने अपनी नियुक्ति को लेकर खुशी जाहिर की है. ट्विटर के सीईओ(CEO) जैक डोर्से ने भी एक ट्वीट कर जाटको का अपनी टीम में स्वागत किया है. जाटको काफी मशहूर हैकर हैं और एक दशक पहले अमेरिका रक्षा मुख्यालय पेंटागन में डिफेंस रिसर्च एंड प्रोजेक्ट्स एजेंसी में भी काम कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें : युजवेंद्र चहल ने ट्वीटर पर शेयर किया अपना पहला टिक-टॉक वीडियो, पिता के साथ शैतानी करते दिखे; Watch Video
इसके बाद वह गूगल के साथ जुड़े और उसके लिए एडवांस्ड(Advance) टेक्नोलॉजी(Technology) एंड प्रोजेक्ट्स(Projects) डिविजन(Division) में काम किया. हाल के दिनों में ट्विटर के कई हाईप्रोफाइल(High profile) अकाउंट(Account) हैक(Hack) किए गए. इसी को ध्यान में रखते हुए ट्विटर ने जाटको को अपना सिक्योरिटी प्रमुख बनाने का निर्णय लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

