खेल की खबरें | भारतीय शतरंज खिलाड़ी अन्वेष कीव से रवाना होकर पोलैंड की सीमा के पास पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन में फंसे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय रैपिड शतरंज चैम्पियन अन्वेष उपाध्याय राजधानी कीव को छोड़कर पोलैंड की सीमा से लगे लवीव शहर पहुंचने में सफल रहे हैं।

चेन्नई, एक मार्च यूक्रेन में फंसे पूर्व भारतीय राष्ट्रीय रैपिड शतरंज चैम्पियन अन्वेष उपाध्याय राजधानी कीव को छोड़कर पोलैंड की सीमा से लगे लवीव शहर पहुंचने में सफल रहे हैं।

यह 30 वर्षीय खिलाड़ी उन कई भारतीयों में शामिल है जो रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन में फंस गये हैं। वह लगभग 10 घंटे की लंबी रेल यात्रा के बाद यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव पहुंचे।

अन्वेष ने कहा कि वह एक दिन विश्राम करने के बाद भारत रवाना होने की सोच रहे हैं।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं एक दिन आराम करूंगा और फिर भारत पहुंचने के लिये आवश्यक प्रक्रिया अपनाऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने माता पिता से लगातार संपर्क बनाये हुआ हूं। इससे वह भी कुछ आश्वस्त हो जाएंगे। भारतीय दूतावास जो भी परामर्श दे रहा है, मैं उसका पालन कर रहा हूं।’’

अन्वेष 2012 में चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई करने के लिये यूक्रेन चले गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\