एजेंसी न्यूज

Rohit Sharma Completes 16 Years In International Cricket: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे, कुछ ऐसा रहा सफर

उन्होंने कहा था, ‘‘यह बहुत छोटी सी बातचीत थी लेकिन मैं बहुत नर्वस था और मैं अपनी उम्र के लोगों से भी इतना बात करने का आदि नहीं था. मैं चुपचाप अपना काम कर रहा था और अपने खेल में आगे बढ़ रहा था. आयरलैंड में उन्होंने आकर मुझे बताया कि तुम यह मैच खेल रहे हो और मैं निश्चित रूप से काफी खुश था. तब मुझे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना सपने की तरह लगा था.’’

Rohit Sharma Completes 16 Years In International Cricket: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे, कुछ ऐसा रहा सफर
रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (International Cricketer) के तौर पर 16 साल पूरे किये जिसकी शुरुआत मुंबई (Mumbai) के इस धुरंधर ने 20 साल की उम्र से की थी. रोहित ने 23 जून 2007 को मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कप्तानी में आयरलैंड (Ireland) में वनडे मैच में पदार्पण किया था जिसमें भारत ने आसानी से जीत हासिल की थी.

छत्तीस साल का यह खिलाड़ी 441 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुका है जिसमें उनके नाम 43 अंतरराष्ट्रीय शतक और 17,115 रन हैं. और अब वह अपने इस चमकदार करियर के सबसे महत्वपूर्ण दौर में हैं जिसमें वह आईसीसी ट्राफी का 10 साल का सूखा खत्म करना चाहते हैं. Ravindra Jadeja Stats: वेस्टइंडीज की सरजमीं पर ऐसा हैं रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन, दिग्गज आलराउंडर के आंकड़ों पर एक नजर

द्रविड़ ने जब कोच के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी, तब रोहित ने मीडिया को बताया था, ‘‘2007 की बात है जब मेरा चयन हुआ था, पहली बार मुझे बेंगलुरू में एक शिविर में उनसे (द्रविड़) बातचीत करने का मौका मिला था.’’

उन्होंने कहा था, ‘‘यह बहुत छोटी सी बातचीत थी लेकिन मैं बहुत नर्वस था और मैं अपनी उम्र के लोगों से भी इतना बात करने का आदि नहीं था. मैं चुपचाप अपना काम कर रहा था और अपने खेल में आगे बढ़ रहा था. आयरलैंड में उन्होंने आकर मुझे बताया कि तुम यह मैच खेल रहे हो और मैं निश्चित रूप से काफी खुश था. तब मुझे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना सपने की तरह लगा था.’’

द्रविड़ ने उसी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ‘‘समय इतनी जल्दी बीत जाता है. मुझे रोहित के बारे में आयरलैंड श्रृंखला से पहले पता था, जब हम मद्रास (चेन्नई) में एक चैलेंजर खेल रहे थे. हम सभी जानते थे कि रोहित विशेष खिलाड़ी होगा.’’

उन्होंने कहा था, ‘‘हम देख सकते थे कि वह प्रतिभा का धनी था और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतने साल के बाद उसके साथ काम कर रहा हूंगा.’’ द्रविड़ ने कहा था, ‘‘लेकिन जिस तरह से वह पिछले 14 साल में आगे बढ़ा है, उसने भारतीय खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).