खेल की खबरें | सिंगापुर ओपन में भारतीय अभियान खत्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किदांबी श्रीकांत की पुरुष एकल के दूसरे दौर में गुरुवार को यहां चीनी ताइपे के चिया हाओ ली के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ सिंगापुर मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
सिंगापुर, आठ जून किदांबी श्रीकांत की पुरुष एकल के दूसरे दौर में गुरुवार को यहां चीनी ताइपे के चिया हाओ ली के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ सिंगापुर मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
श्रीकांत को ली के खिलाफ सिर्फ 37 मिनट में 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। पेशेवर सर्किट पर दोनों खिलाड़ियों की यह पहली भिड़ंत थी।
विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने पहले दौर में थाईलैंड के केंटाफोन वेंगचारोन को 21-15, 21-19 से हराया था।
इससे पहले भारत के उदीयमान खिलाड़ी प्रियांशु राजावत का इस सुपर 750 टूर्नामेंट में स्वर्णिम अभियान प्री क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाई नारोका से हारने के साथ ही समाप्त हो गया।
पहले दौर में विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी जापान के कांता सुनेयामा को हराने वाले गैर वरीयता प्राप्त राजावत नारोका से सीधे गेम में 17-21, 16-21 से हार गए।
पहले दौर में भारत के एचएस प्रणय को हराने वाले विश्व में चौथे नंबर के नारोका ने विश्व में 37वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ शुरू से दबदबा बनाए रखा और 47 मिनट में जीत दर्ज की।
पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी से 41 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 19-21 से हार गए।
इससे पहले ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाली पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल पहले दौर में बाहर हो गए थे।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में 11वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी तथा त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

