खेल की खबरें | इंडियन एरोज ने रीयल कश्मीर को बराबरी पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन एरोज ने शनिवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयल कश्मीर के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

नैहाटी (पश्चिम बंगाल), दो अप्रैल इंडियन एरोज ने शनिवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयल कश्मीर के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

विबिन मोहनन ने 77वें मिनट में युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली एरोज टीम को बढ़त दिलाई जिसके पांच मिनट बाद जोंग ओह पार्क ने रीयल कश्मीर को बराबरी दिला दी।

दोनों टीम ने इसके बाद गोल करने में कई मौके बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली जिससे दोनों को अंक बांटने पड़े।

पहले हाफ में रीयल कश्मीर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और टीम कई मौकों पर गोल करने के करीब पहुंची लेकिन सफलता नहीं मिली।

दिन के एक अन्य मैच में राउंड ग्लास पंजाब ने सुदेवा एफसी को 3-2 से हराया।

राउंड ग्लास पंजाब की जीत में हालांकि सुदेवा के खिलाड़ियों का ज्यादा सहयोग रहा जिन्होंने दो आत्मघाती गोल किये।

पंजाब की टीम मध्यांतर के समय 0-2 से पिछड़ रही थी लेकिन जुइदिका और सौविक दास के आत्मघाती गोल के अलावा सुमित पास्सी के मैदानी गोल से टीम ने मुकाबला जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\