एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी विदेश विभाग से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करने का आग्रह किया है।

विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, सात नवंबर भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी विदेश विभाग से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए काम करने का आग्रह किया है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की संपत्तियों के साथ ही मंदिरों में तोड़-फोड़ की कई घटनाएं हुई हैं। बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन के दौरान और उसके बाद ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

विदेश विभाग ने कृष्णमूर्ति को बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में सोमवार को जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार के साथ लगभग हर उच्चस्तरीय राजनयिक बैठक में चर्चा करते हैं।

इसके अतिरिक्त एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विदेश विभाग बांग्लादेश के नागरिक सुरक्षा बल को विशेष रूप से धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण देकर मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

कृष्णमूर्ति ने कहा, "मैंने विदेश विभाग से बांग्लादेश में उनके प्रयासों से संबंधित अधिक जानकारी और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार के बारे में आंकड़े उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, क्योंकि हम धार्मिक हिंसा, भेदभाव और कट्टरता को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान देने के लिए विदेश विभाग की सराहना करता हूं और आने वाले हफ्तों में फिर से इस पर ध्यान आकर्षित कराऊंगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).