विदेश की खबरें | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार जीओपी सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अगस्त में फ्लोरिडा में होने वाले सम्मेलन के लिए एक भारतीय अमेरिकी शख्स को लगातार पांचवीं बार रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधि चुना गया है। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से नामित किया जाएगा।
वाशिंगटन, 11 जुलाई अगस्त में फ्लोरिडा में होने वाले सम्मेलन के लिए एक भारतीय अमेरिकी शख्स को लगातार पांचवीं बार रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधि चुना गया है। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से नामित किया जाएगा।
रिपब्लिकन नेशनल कन्वेन्शन (आरएनसी) फ्लोरिडा के जैक्सनविले में 24 से 27 अगस्त के बीच होना है।
यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.
‘‘इंडियन-अमेरिकन फोरम फॉर पॉलिटिकल एजुकेशन’’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संपत शिवांगी को लगातार पांचवीं बार आरएनसी के लिए चुना गया है। वह लंबे समय से रिपब्लिक पार्टी के नेता हैं।
उन्होंने शुक्रवार को एक बयान जारी करके कहा,‘‘ यह सम्मेलन और आने वाले राष्ट्रपति चुनाव हमारे देश के लिए ऐतिहासिक होने वाले हैं, शायद भारत और पूरी दुनिया के लिए भी। मुझे प्रसन्नता है कि राष्ट्र निर्माण में मेरी जो मान्यताएं हैं उसमें मैं थोड़ा योगदान दे सकता हूं ।’’
यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.
उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप को दोबारा नामित करने तथा अगले चार वर्ष के लिए पुन: निर्वाचित करने के लिहाज से इस ऐतिहासिक सम्मेलन का हिस्सा बनना बेहद सम्मान की बात है।’’
डॉ संपत शिवांगी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कोरोना वायरस की चपेट में आने से पहले तक अमेरिकी अर्थव्यवस्था अब तक की सर्वश्रेष्ठ थी और इन सबसे भी ऊपर राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में भारत और भारतीय-अमेरिकियों के अब तक के सर्वश्रेष्ठ मित्र हैं।’’
शोभना नेत्रपाल मानसी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

