विदेश की खबरें | भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों ने फ्लॉयड की मौत और अमेरिका में नस्ली भेदभाव पर नाराजगी जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों के एक प्रभावशाली समुदाय ने जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में हत्या और अमेरिका में नस्ली भेदभाव के लंबे इतिहास पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ नस्ली भेदभाव और हिंसा की निंदा की।

वाशिंगटन, दो जून अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टरों के एक प्रभावशाली समुदाय ने जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में हत्या और अमेरिका में नस्ली भेदभाव के लंबे इतिहास पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ नस्ली भेदभाव और हिंसा की निंदा की।

रेस्तरां में काम करने वाले अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय के 46 वर्षीय फ्लॉयड की मिनियापोलिस में सोमवार को मौत हो गई थी जब एक श्वेत पुलिस कर्मी ने उसे जमीन पर गिरा कर उसकी गर्दन घुटने से दबाए रखा था।

यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.

वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी ने फ्लॉयड की गर्दन को घुटने से दबा रखा है और फ्लॉयड को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

इस घटना के बाद पूरे अमेरिका में विरोध का सिलसिला शुरू हो गया।

यह भी पढ़े | Anonymous Hackers Re-Emerge After George Floyd Murder: अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन के बीच हुई 'हैक्टिविस्ट' की वापसी, पोल खोलने की दी धमकी.

भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन’ (एएपीआई) ने सोमवार को एक बयान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ नस्ली भेदभाव और हिंसा की निंदा की।

एएपीआई के अध्यक्ष सुरेश रेड्डी ने कहा,“भारतीय मूल के अमेरिकी चिकित्सकों के रूप में, हम सर्वसम्मति से जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु और इस देश में लंबे समय से होते आ रहे नस्ली भेदभाव की निंदा करते हैं। हम जानते हैं कि ये सभी के लिए कठिन समय हैं।”

एएपीआई ने अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के बयान का समर्थन किया, जिसमें कहा गया है, "पुलिस हिंसा नस्लभेद की अमेरिकी विरासत का स्पष्ठ प्रतिबिंब है। यह व्यवस्था जो मूल्य और संरचनात्मक अवसर त्वचा के रंग के आधार पर कुछ लोगो को अनुचित रूप से फायदा पहुंचाती है और दूसरों को नुकसान पहुंचाती है और मानव संसाधनों को क्षति पहुंचा कर एक समाज के रुप में हमें कमजोर करती है।”

एएपीआई नैतिकता और शिकायत समिति के अध्यक्ष शंकु राव ने कहा कि अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन सहित अन्य प्रमुख स्वास्थ्य संगठनों के साथ भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर नस्लवाद और हिंसा की घटनाओं की निंदा करते हैं।

जॉर्ज फ्लॉयड की दर्दनाक हत्या की निंदा करते हुए राष्ट्र भर में प्रदर्शन कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता में खड़े एएपीआई सचिव रवि कोली ने नस्लवाद और पुलिस हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें