खेल की खबरें | भारत मंदिरी अंडर-20 चैलेंज सीरीज फुटबॉल में सीरिया के खिलाफ करेगा अपने अभियान का आगाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष टीम चार देशों की मैत्री टूर्नामेंट मंदिरी अंडर-20 चैलेंज सीरीज फुटबॉल में शुक्रवार को यहां सीरिया के खिलाफ में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

सिदोआजो (इंडोनेशिया), 23 जनवरी भारतीय पुरुष टीम चार देशों की मैत्री टूर्नामेंट मंदिरी अंडर-20 चैलेंज सीरीज फुटबॉल में शुक्रवार को यहां सीरिया के खिलाफ में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

अंडर-17 और अंडर -18 खिलाड़ियों से सजी 23 सदस्यीय भारतीय टीम मुख्य कोच बिबी थॉमस के साथ बुधवार को सुरबाया शहर में अपने टीम होटल पहुंच गयी। टीम ने शाम को ‘गेलोरा 10 नवंबर स्टेडियम’ में अपना पहला अभ्यास सत्र आयोजित किया।

भारतीय टीम इसके बाद 27 जनवरी को जॉर्डन और 30 जनवरी को मेजबान इंडोनेशिया के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में कड़ा संघर्ष करना होगा क्योंकि इसके ज्यादातर खिलाड़ी अन्य टीमों के मुकाबले कम आयु के है।

सीरिया, जॉर्डन और इंडोनेशिया 2005 में जन्मे खिलाड़ियों के साथ अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर-20 एशियाई कप की तैयारी के लिए इन मैत्री मैचों का उपयोग कर रहे हैं।

इंडोनेशिया दौरे के लिए कोच थॉमस की टीम में  2007 और 2008 में जन्मे खिलाड़ी हैं। ये खिलाड़ी आठ से 18 मई 2025 तक होने वाली सैफ अंडर-19 चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।

भारतीय टीम को ज्यादातर खिलाड़ियों को हालांकि अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है। टीम में शामिल 12 से ज्यादा खिलाड़ी भूटान में 2024 में हुए सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप में खेल चुके हैं।

अठारह साल के मिडफील्डर गुरनाज सिंह ग्रेवाल टीम से सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी है और मालेमंगम्बा सिंह थोकचोम के पास एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2023 और सैफ अंडर-20 चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने का अनुभव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार