ताजा खबरें | भारत नैनो उर्वरक तकनीक के साथ वैश्विक उर्वरक क्षेत्र में क्रांति लाएगा : मांडविया
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि भारत अपनी नैनो उर्वरक प्रौद्योगिकी के साथ वैश्विक उर्वरक क्षेत्र में एक क्रांति की शुरुआत करने के लिए तैयार है और 2025 तक देश में आठ संयंत्रो में इनका उत्पादन शुरु हो जाएगा।
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर सरकार ने मंगलवार को संसद में कहा कि भारत अपनी नैनो उर्वरक प्रौद्योगिकी के साथ वैश्विक उर्वरक क्षेत्र में एक क्रांति की शुरुआत करने के लिए तैयार है और 2025 तक देश में आठ संयंत्रो में इनका उत्पादन शुरु हो जाएगा।
रसायन और उर्वरक मनसुख मांडविया ने राजयसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उर्वरक सहकारी संगठन इफको ने नैनो यूरिया उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए दो निजी कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और एक इकाई ने परिचालन शुरू कर दिया है।
यह पूछे जाने पर कि क्या अन्य उर्वरकों के उत्पादन में नैनो तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, मांडविया ने कहा कि कई भारतीय वैज्ञानिक और कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि नैनो डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) भी तैयार किया गया है और यह अभी निरीक्षण चरण में हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नैनो डीएपी, नैनो जिंक नैनो सल्फर आदि भी आएंगे और भारत वैश्विक उर्वरक क्षेत्र में क्रांति लाएगा।
मांडविया ने कहा कि इफको किसी भी निजी कंपनी से रॉयल्टी ले कर नैनो उर्वरक के उत्पादन की अनुमति दे सकता है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को इसके लिए रॉयल्टी का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि इफको ने पहले ही नैनो यूरिया के उत्पादन के लिए दो निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और एक संयंत्र चालू हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

