विदेश की खबरें | भारत कांगो गणराज्य, दक्षिण सूडान में कोविड-19 से निपटने के लिये दो मेडिकल टीम तैनात करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे अधिक संख्या में सैनिक भेजने वाले देशों में शामिल भारत, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डी आर कांगो) और दक्षिण सूडान में कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये दो मेडिकल टीमें तैनात करेगा।

संयुक्त राष्ट्र, चार सितंबर संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे अधिक संख्या में सैनिक भेजने वाले देशों में शामिल भारत, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डी आर कांगो) और दक्षिण सूडान में कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये दो मेडिकल टीमें तैनात करेगा।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने भारतीय शांति सैनिकों की तैनाती वाले इलाकों में महामारी से लड़ने के लिये स्वास्थ्य ढांचा बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े | Taiwan ने चीनी फाइटर प्लेन उड़ाने के सोशल मीडिया के दावे को बताया झूठा.

संयुक्त राष्ट्र स्थित भारत के दूतावास ने एक बयान में कहा कि देश (भारत) ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अनुरोध पर प्रतिक्रिया की है और डी आर कांगो तथा दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र दूतावास स्थित अस्पतालों में मेडिकल विशेषज्ञों की दो टीमें तैनात करने के लिये हर तरह की कोशिशें की हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘इस कदम का स्वागत है। ’’

यह भी पढ़े | नेपाल में 1 दिन में सामने आए कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,228 मामले.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने शुक्रवार को ट्वीट किया , ‘‘कोविड से लड़ने के लिये भारत के शांति सैनिक तैयार हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के अनुरोध पर भारत दो मेडिकल टीम अफ्रीका भेज रहा है, ताकि डी आर कांगो के गोमा और दक्षिण सूडान के जुबा स्थित एक-एक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके।’’

डी आर कांगो के गोमा में भारत द्वारा 2005 से एक अस्पताल संचालित किया जा रहा है और वहां 18 विशेषज्ञ सहित 90 भारतीय हैं।

जुबा में भारत द्वारा 2016 से एक अस्पताल संचालित किया जा रहा, जहां 12 विशेषज्ञ सहित 77 भारतीय हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\