खेल की खबरें | भारत बनाम बांग्लादेश सड़क सुरक्षा विश्व सीरिज पांच मार्च से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडिया लीजैंड्स का सामना सड़क सुरक्षा विश्व क्रिकेट सीरिज के पहले मैच में पांच मार्च को रायपुर में बांग्लादेश लीजैंड्स से होगा ।
मुंबई, 24 फरवरी इंडिया लीजैंड्स का सामना सड़क सुरक्षा विश्व क्रिकेट सीरिज के पहले मैच में पांच मार्च को रायपुर में बांग्लादेश लीजैंड्स से होगा ।
ये मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जायेंगे । इंग्लैंड लीजैंड्स का सामना सात मार्च को बांग्लादेश लीजैंड्स से होगा ।
पहला सेमीफाइनल 17 मार्च को और दूसरा 19 मार्च को होगा । फाइनल 21 मार्च को खेला जायेगा ।
करीब 65000 की क्षमता वाले इस स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश दिया जायेगा ।
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा , मुथैया मुरलीधरन और छह क्रिकेट देशों (भारत, इंग्लैंड , दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश) के खिलाड़ी इससे जुड़े हैं ।इसका आयोजन सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिये किया गया है ।
पहला सत्र 11 मार्च 2020 से होना था जो कोरोना महामारी के कारण रद्द करना पड़ा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)