जरुरी जानकारी | भारत, अमेरिका, पश्चिम एशिया 2025 में 100 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ेंगे; चीन बना रहेगा अग्रणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत, अमेरिका और पश्चिम एशिया मिलकर 2025 में 100 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ सकते हैं, जबकि चीन इस क्षेत्र में अगुवा बना रहेगा।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी भारत, अमेरिका और पश्चिम एशिया मिलकर 2025 में 100 गीगावाट सौर क्षमता जोड़ सकते हैं, जबकि चीन इस क्षेत्र में अगुवा बना रहेगा।

वुड मैकेंजी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर दो वर्षों तक सौर पैनल के अधिक संख्या में उपलब्ध होने से इसकी कीमतें कम रहने के बाद इस वर्ष मॉड्यूल की कीमतों में भी वृद्धि होगी। इससे विनिर्माताओं के मुनाफे में होने वाली भारी हानि की भरपाई हो सकेगी।

अनुसंधान एवं परामर्श कंपनी वुड मैकेंजी ने कहा, ‘‘ भारत, अमेरिका और पश्चिम एशिया पूर्व के उभरते केंद्रों से वैश्विक सौर विनिर्माण क्षमता में कम से कम 100 गीगावाट की वृद्धि के आसार हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘चीन प्रमुख विनिर्माण केन्द्र बना रहेगा। चीन प्रमुख मॉड्यूल घटकों के लिए वैश्विक परिचालन क्षमता के 75 प्रतिशत (1.2 टेरावाट) के साथ विश्व का सौर विनिर्माण केंद्र बना रहेगा।’’

वुड मैकेंजी ने कहा, ‘‘ भारत में डेवलपर और विनिर्माता घरेलू मॉड्यूल और ‘अपस्ट्रीम’ घटकों की उच्च लागत से जूझ रहे हैं और नीतियां परियोजना की समयसीमा तथा आर्थिक व्यवहार्यता को प्रभावित करती हैं, जिससे 2024 में देखी जाने वाली वृद्धि में बाधा आने का अनुमान है।’’

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, भारत की कुल स्वच्छ ईंधन आधारित क्षमता 20 जनवरी तक 217.62 गीगावाट के स्तर पर पहुंच गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार